November 18, 2025

संवाददाता
कानपुर। 
बिल्हौर में बरौली स्थित एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी जद में ले लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब 3 घंटे में आग पर काबू पा लिया।
फायर सर्विस प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि  बरौली गांव स्थित फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों की ओर से कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। सूचना पर बिल्हौर फायर सर्विस यूनिट की टीम को रवाना किया गया था। लेकिन आग लगातार विकराल रूप धारण कर रही थी। जिस पर अन्य तीन यूनिट मौके पर रवाना की गईं।
करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

फायर सर्विस प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से फैक्ट्री में रखा लाखों का माल खाक हो गया।