February 16, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  साइबर ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया और उसे घर बैठे कमाई का झांसा दिया। झांसा देने के लिए महिला को 120 रुपए टास्क पूरा करने पर दिए गए। मगर इसके बाद 5.35 लाख रुपए ठग लिए।
पीड़िता ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस उन खातों का पता कर रही है जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
गोविंद नगर निवासी अंकिता दुबे के मुताबिक उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले उन्हें वर्क फ्रॉम होम कर पैसे कमाने का झांसा दिया था।
इसके बाद शातिर ने एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा। लिंक क्लिक करने पर एक टेलीग्राम एकाउंट खुल कर सामने आ गया। उस लिंक पर लाइक और सब्सक्राइब करने का टास्क दिया गया। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने वो टास्क पूरा कर दिया ।
पीड़िता के मुताबिक टास्क पूरा करने के बाद शातिर ने उनके खाते में 120 रुपए दे दिए। इसके बाद और बड़ा टास्क करने के लिए 28 जुलाई से 30 जुलाई 2024 के बीच शातिर ने उनसे अलग अलग खातों में बड़ा टास्क कराने के नाम पर 5.35 लाख रुपए ठग लिए।
पीड़िता के मुताबिक इतने रुपए भेजने के बाद उनके खाते में प्रॉफिट का आठ लाख रुपए से ज्यादा दिखा रहा था। लेकिन जब उन्होंने अपना पैसा निकालने का प्रयास किया तो विफल रही। पीड़िता के मुताबिक शातिरों ने उनका खाता ही ब्लॉक कर दिया था।
साइबर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। खातों की जांच कराई जा रही है। 

Related News