February 22, 2026

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में पुनर्नवा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कानपुर मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल को पिंक एंबुलेंस, मर्चरी बॉक्स व अंतिम यात्रा वाहन निशुल्क सेवाओं के शुभारंभ किया गया। फाउंडेशन की ओर से यह सभी चीजें दी गई। इसके अलावा फाउंडेशन ने ही इसे चलाने का जिम्मा भी लिया है। वही इसके ड्राइवर व ईधन की खर्च भी उठाएगी। इस सेवा का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। सतीश महाना ने कहा कि जो सेवा निस्वार्थ भाव से की जाती है, उसी को सच्ची सेवा कहा जाता है। इस सेवा से मैं ऐसे समाज से आया हूं, जिस समाज में बाल काल से ही सामाजिक सेवा सिखाई जाती है। पहले के समय में कहा जाता था कि जिसको कुछ नहीं आता उसे नेता बना दो, लेकिन आज समय बदल गया है। आज के समय में जिसको सब कुछ आता है। वहीं, नेता बनेगा। पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। आज विधानसभा में जितने भी विधायक है, उसमें से कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर, कोई पीएचजी होल्डर है। पुनर्नवा फॉउन्डेशन की संस्थापिका मनीषा बाजपेई ने बताया कि उक्त सेवाओं के अन्तर्गत पिंक एम्बुलेंस सेवा जो कि लाला लाजपत राय चिकित्सालय के इमरजेन्सी विभाग से उनके घर पहुंचाने का कार्य निःशुल्क करेगी जो कि आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। इसी कड़ी में अंतिम यात्रा वाहन भी कानपुर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध है और जो लोग अर्थिक रूप से शव वाहन का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
सचल चिकित्सालय जो कि ईसीजी, बीपी एवं मधुमेह की जांच के उपकरणों से युक्त है। इसके द्वारा जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के सहयोग से बस्तियों एवं अन्य स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के उपयोग में लाया जाएगा। पार्थिव शरीर को अन्तयेष्टि होने तक सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की सेवा संस्था द्वारा निःशुल्क दी जाएगी। इसके साथ-साथ ‘कर्म सारथी मनीषा’ एप का शुभारम्भ भी किया गया। इस मोबाइल एप के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही स्थान पर संकलित किया गया है। एप के माध्यम से योजनाओं का विवरण प्रदान कर पात्रता के आधार पर पंजीयन कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। एप के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाएं निःशुल्क होंगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा कानपुर बुंदेलखण्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष उत्तर दीपू पाण्डेय, सुनील बजाज, डॉ. रिचा गिरी, ज्योत्सना मिश्रा, सोनम बाजपेई, डॉ. आरके सिंह, डॉ. एनसी त्रिपाठी, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. विनय कुमार, डॉ. अनुराग राजोरिया, अल्पना श्रीवास्तव, दिक्षेश तिवारी, डॉ. एसके बर्मन, अर्चना पाण्डेय, नवीन गुप्ता, प्रेम कुमार त्रिपाठी, रवि टण्डन, अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News