July 27, 2024

संवाददाता
कानपुर। नगर के बिधनू में सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी के नेतृत्व में परिवार खुशहाल दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर महिलाओं को गर्भ निरोधक संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिससे होने वाले बच्चों में अंतर रखकर परिवार को खुशहाल बनाया जा सके। यहां पर आए बच्चों को टीका लगाया गया। बिधनू सीएचसी में गुरुवार को सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी के नेतृत्व में परिवार दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर मौजूद फैमली प्लानिंग काउंसलर अंजली ने आई हुई गर्भवती महिलाओं को गर्भ निरोधक संसाधनों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। यहां पर गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधित जानकारी दी गई। ताकि होने वाले  बच्चों के बीच अंतर रखा जा सके और परिवार खुशहाल रहे। यहां पर आई गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही बच्चों को टीकाकरण लगाया गया। यहां पर सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी की मंजुलता के द्वारा महिलाओं को गर्भ निरोधक जानकारी देने के साथ गर्भ निरोधक संसाधनों का समय समय पर उपयोग करने को कहा, जिससे वह अपने परिवार को खुशहाल रख सके। इस दौरान यहां पर चिकित्साधीक्षक नीरज सचान समेत सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News