July 27, 2024


कानपुर! पहाडों पर हो रही लगतार बारिश और बर्फबारी ने अब मैदानी इलाकों में भी ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। सोमवार को गुनुगनी धूप में भी लोगों को राहत नही मिली और शाम ढलते ही पारा गिरने की आहट शुरु हो गयी जिससे गलन भी बढती दिखायी दी। मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बढ़ती ठंड के साथ कुछ जगहों पर कोहरा भी देखने को मिल सकता है.। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। कानपुर से सटे शहरों में रविवार को सुबह में घना कोहरा देखा गया जिससे लोगों को यातायात में दिक्कतें पेश आयी । उत्तर पश्चिम हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इन्ही बर्फबारी से सर्द हवाएं उत्तर प्रदेश में आएंगी और न्यूनतम तापमान कम होगा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी सप्ताह सर्दी में इजाफा होगा और रवी की फसल के लिए मौसम अनुकूल हो जाएगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। इससे पहाड़ों पर तेजी से बर्फबारी होगी और उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने गंगा के मैदानी क्षेत्रों समेत उत्तर प्रदेश और बिहार तक सर्दी आगामी सप्ताह में बढ़ेगी। इन्ही हवाओं के चलते हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री तक कम हो गया है। हालांकि दिन के तापमान में गिरावट कम हो रही है जो रवी की फसल के लिए अनुकूल नहीं है।उत्तरी मैदानी इलाकों में अगले सप्ताह के दौरान किसी भी बारिश की उम्मीद नहीं है। उत्तरी मैदानी इलाकों में सर्दी की ठंडक के लिए महीने के अंत तक इंतजार करना होगा।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 94 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 2.9 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ सर्दी बढ़ने के आसार हैं, किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News