July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम जेके मंदिर में बुधवार रात से प्रारंभ हो गया है। यहां पर मेला की भी शुरुआत हो गयी है। यह मेला अगले सप्ताह तक इसी क्रम में चलता रहेगा। यहां पर कृष्ण भक्ति के लिए प्रतिदिन गीत संगीत होते है। कृष्ण भगवान से संबंधित झाकियां यहां पर सज़ा कर तैयार कर दी गयी है जिससे यहां आने वाले भक्त इन झांकियों को देख कर आंनद प्राप्त कर सके। यहाँ पर बुधवार को पहले दिन इन झांकियों को देखने के लिए हज़ारो की संख्या में भक्त पहुँचे। गुरुवार को जेके मंदिर में जन्माष्टमी श्री कृष्ण का जन्म बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। नगर के प्राचीन मंदिर जेके मंदिर में सप्ताह भर चलने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां देखने और यहां भक्ति संगीत देखने के लिए लाखों भक्त पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुधवार से हुई मंदिर में जन्मोत्सव की शुरुआत में बुधवार को बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे और पूजन अर्चन किया। देर शाम को वेद पाठ के साथ महोत्सव की शुरुआत की गई। देर रात तक कृष्ण भक्ति के संगीत और नित्य का कार्यक्रम चलता रहा। मुख्य बात यह रही कि श्री राम कृष्ण वेद विद्यापीठ के छात्रों ने वेद पाठ किया। बांसुरी की धुन की शुरुआत से कान्हा का आवाह्न किया गया। गणेश वंदना और आकर्षक नृत्य से भगवान श्री कृष्ण की आराधना की गई। इसके बाद बुधवार की देर शाम से ही, श्री कृष्ण जन्म की कथाओं से जुड़े नाटक का मंचन शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। इसमें श्री कृष्ण के कई अवतार लीला के नाट्य रूपांतरण की प्रस्तुति की गई।
जन्मोत्सव पर राधा कृष्ण की इस मंदिर को बड़ी ही भव्यता से सजाया गया ।यहां लगी रोशनी देने लाइट मंदिर को और भी आकर्षित बना रही थी। गुरुवार यानी कि आज जन्माष्टमी के पर्व के मौके पर मंदिर प्रशासन ने यहां लाखों लोगों की भीड पहुँची है। जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। जेके मंदिर में बनाई गई श्री कृष्ण से जुड़ी और उनकी लीलाओं से जुड़ी झांकियां को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सजी झांकियां में श्री राधा कृष्ण की झांकी बेहद ही मनमोहित करने वाली सजी हुई थी। इसके अलावा शेषनाग और श्री कृष्ण लीला की झांकी को भी सजाया गया। बच्चों को श्री कृष्ण माखन लीला देखने में बेहद मजा आया। श्री कृष्ण के कारागार में हुए जन्म को प्रस्तुत करने के लिए भी झांकी सजाई गई। इन सजी हुई झांकियां ने यहां पर आने वाले भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News