April 22, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  चोरी के मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर आरोपियों को घुरऊपुर के पास कानपुर-सागर हाईवे से पकड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुलौली, थाना मूसानगर निवासी विजय पुत्र राम सजीवन और पतारा, घाटमपुर थाना निवासी राजकुमार पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद  के रूप में हुई है। इन दोनों पर चोरी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।

Related News