September 26, 2026

आ स. संवाददाता 

कानपुर। चित्रा पब्लिक स्कूल बसंत विहार में पढ़ने वाले 6 छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के बदसलूकी करने और गल्लामंडी स्थित विद्यालय की दूसरी शाखा में पढ़ने भेजने की शिकायत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से की।
जनता दर्शन के दौरान पहुंचे छात्रों की शिकायत सुनकर जिलाधिकारी ने डीआईओएस को फोन करके स्कूल प्रबंधन की मनमानी रोकते हुए कार्रवाई करने को कहा। जिस पर डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
चित्रा पब्लिक स्कूल बसंत बिहार में पढ़ने वाले छात्र दोपहर में जिलाधिकारी के जनता दर्शन में कलेक्ट्रेट पहुंचे । काफी संख्या में छात्रों को देखकर जिलाधिकारी ने  अलग से बात करने को कहा। करीब 20 मिनट बाद उन्होंने छात्रों से उनकी समस्या पूछी। 

छात्रों ने बताया कि हम लोगों ने विद्यालय की बसंत विहार शाखा में प्रवेश लिया था। छात्राओं ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के लोग हम लोगों को बिना कुछ बताए तीन किलोमीटर दूर गल्लामंडी के पास वाली शाखा में पढ़ने भेज रहे हैं। वहां पढ़ने वाले छात्र हम लोगों से बदसलूकी करते हैं। छात्राओं ने बताया कि उनके अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधकों से कई बार दूसरी शाखा में भेजने का कारण पूछा तो कोई सही जवाब नहीं दिया गया।
विद्यालय के प्रबंधक अपने रसूख का हवाला देकर कई बार धमकी भी दे चुके हैं। 

छात्रों की शिकायत सुनकर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जानकारी देकर जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

Related News