June 16, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  30 अप्रैल को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कानपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सबसे पहले पहलगाम हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के हाथीपुर स्थित घर जाएंगे और परिजनों से मुलाकात करके शुभम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वे करीब एक घंटा कानपुर में रुकेंगे।
राहुल गांधी रायबरेली से कानपुर पहुंचेंगे। वे चकेरी एयरपोर्ट पर शाम सवा 4 बजे स्पेशल फ्लाइट से लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर वे कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद करीब 5 बजे शुभम के घर पहुंचेंगे। वे यहां करीब साढ़े 5 बजे तक रुकेंगे। इसके बाद चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के उड़ान भरेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण संदीप शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है। राहुल शुभम के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वे सरकार के सामने अपनी मांगें रख सकते हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 

Related News