September 20, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर नगर क्षेत्र के बिल्हौर इंटर कॉलेज प्रांगण में श्री बनखंडेश्वर सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन कथा व्यास आराधना देवी ने धुंधकारी, नामदेव और गोकर्ण की कथा का वर्णन किया।
इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, डॉ. मोहन शुक्ला, हरिओम भदौरिया, गोविंद अवस्थी, अजयकांत, सुमित गुप्ता और ऋषि गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। भजनों पर भक्त भावविभोर होते देखे गए।
श्री बनखंडेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने उपस्थित सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगरवासियों और क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।