April 22, 2026

• परिजनों को दिया मदद का आश्वासन। 

संवाददाता 
कानपुर।
बुधवार को रिंद नदी के पुल पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी, वहीं एक युवक का उपचार जारी है। देर शाम विधायक सरोज कुरील ने ककरहिया गांव पहुंचकर परिजनो से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार आपके साथ है, किसी के बहकावे में न आए।
घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने ककरहिया गांव पहुंचकर सड़क हादसे में मृतक युवकों के परिजनों से मुलाकात की है। इस दौरान परिजनो ने उनसे कहा कि पुलिस द्वारा 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
जिसपर विधायक सरोज कुरील ने उन्हें आश्वासन दिया, कि आप लोगों के साथ गलत नहीं होगा, जिसने अराजकता फैलाई थी, प्रशासन ने उसपर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। आप लोग कभी भी किसी के बहकावे में न आए, ऐसे लोग आप सभी को बहकाकर अधिकारियों पर दबाव बनाते है।
इसलिए आप सभी को समझदार बनकर ऐसे लोगों से सचेत रहना है। विधायक ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने के साथ मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
बुधवार शाम घाटमपुर के रिन्द नदी पुल पर टैंकर ने बाइक में टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया था, जिससे कृष्णा की मौके पर मौत हो थी, वही दिलीप और अंकित को कानपुर रेफर किया गया था, जहां पर गुरुवार सुबह दिलीप की मौत हो गईं।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात धरमपुर बंबा के पास शव वाहन को रोककर उसमें कथित भीम आर्मी नेता अरविंद बौद्ध ने अपने साथियों संग तोड़फोड़ की थी।
जिसपर पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने अरविंद बौद्ध समेत पांच नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया था। 

Related News