May 1, 2026

संवाददाता
कानपुर।  गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही । बिजली विभाग ने पावर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया, जिसके चलते करीब 4 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही ।
बिजली विभाग के अनुसार, यह कार्य अहिरवां उपकेंद्र पर किया गया। इसके चलते चकेरी मोड़, रूमा गांव, देवीगंज, एयरपोर्ट गेट और एयरपोर्ट टर्मिनल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान कुल 8 कर्मचारी कार्य में लगे रहे।
विभाग ने सूचित किया है कि ट्रांसफार्मर बदलने का काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *