May 15, 2026

संवाददाता 
कानपुर। 
कल्याणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का स्वागत किया। यह स्वागत जिला कार्य समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह अन्नू के प्रतिष्ठान पर हुआ।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। 

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।
डिप्टी सीएम पाठक ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य बड़े सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष सीमा एमबीए, मंडल अध्यक्ष विवेक अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष आकाश दीक्षित, विमल अग्निहोत्री, अरविंद शुक्ला और कौशल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Related News