February 28, 2026

संवाददाता।

कानपुर। नगर के बिल्हौर में कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर काजीगंज हसौली के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अरौल थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव निवासी किसान गिरीश चंद यादव का 48 वर्षीय पुत्र नरेंद्र यादव भट्टे पर काम करता था। बुधवार रात वह बाइक द्वारा भट्टे से घर वापस लौट रहा था। तभी कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर काजीगंज हसौली गांव के पास उनकी बाइक की एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में नरेंद्र यादव व  बाइक पर सवार कानपुर के बिधनू क्षेत्र के रामखेड़ा चौराई निवासी मयंक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल दूसरे युवक मयंक को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल दो अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर पहुंचने के बाद पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। Okay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News