October 18, 2024

कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर इलाके में 3 बच्चों  की मॉं की साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी ने महिला की गर्दन रेत डाली। लिव –इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी ने झगड़े के बाद महिला को बेरहमी से पीटा और गर्दन रेतकर भाग निकला। महिला के प्रेमी को शक था कि उसका किसी और से भी टांका फिट हो गया है और वह उसी से घंटों मोबाइल पर बात करती है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लगातार झगडा होता आ रहा था कि इसी बीच शनिवार को दोनों के बीच झगडा इतना बढ गया और मामला यहां तक पुहंच गया। दोनों के बीच मारपीट के समय बच्चे की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को गंभीर हालत में देखा तो सबके होश उड गए। पडोसियों ने घायल महिला को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, वारदात के बाद प्रेमी मौके से भाग निकला। गोविंद नगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि गुजैनी एच ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी महिला के चार बेटे हैं। पति की डेढ़ वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। जिसके बाद से महिला अपने 17 वर्षीय बेटे के साथ दादा नगर स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करती है। बड़े बेटे ने बताया कि मां पहले मजदूरी का काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात राज मिस्त्री सुरेश से हुई थी। पिता की मौत के बाद सुरेश साथ में रहने लगा। आरोप है कि सुरेश मां पर शक करता था, कई बार मां को फोन पर बात करता देख नशे में मारपीट करता था। बेटे ने बताया कि शनिवार सुबह वह फैक्ट्री गया था और छोटे भाई स्कूल गए थे, जबकि मां घर पर ही थीं। तभी सुरेश नशे में धुत होकर घर पहुंचा। मां को फोन पर बात करता देख गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लात-घूसाें और डंडे से इतनी बेरहमी से पीटा कि महिला अचेत हो गई। इसके बाद हत्या के इरादे से गर्दन रेतकर मौके से भाग निकला। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे गुजैनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हैलट से पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे बचाना बेहद मुश्किल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *