July 27, 2024





संवाददाता।
कानपुर। नगर मे  महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस  मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। उन्नाव के अचलगंज निवासी अजय निषाद की बहन श्रीकांति (24 वर्ष) की शादी 11 महीने पहले महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनखेड़ा निवासी सुभाष निषाद के साथ हुई थी। मृतका के  भाई अजय निषाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह बहनोई सुभाष ने फोन कर उनसे शाम को ससुराल आने के लिए कहा था। देर शाम के न आने पर उन्होंने बहनोई को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद सुभाष की बहन अजंलि ने फोन कर श्रीकांति के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। अजय अपने परिजनों के साथ बहन के ससुराल पहुंचे तो श्रीकांति का शव उसके कमरे में फंदे से लटक रहा था। आरोप है कि ससुराल के लोग गायब थे।  घटना की सूचना फोन द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महाराजपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि इस मामले में घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *