July 27, 2024

संवाददाता।

कानपुर। नगर में कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में आए अजय कपूर पार्टी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो रहे हैं। कानपुर दक्षिण के साथ ही 5 विधानसभा सीटों पर प्रभाव रखने वाले अजय कपूर बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा ज्वाइन कराया हैं। शनिवार को एस्सेल पैलेस में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह व परिचय सम्मेलन में करीब 1 हजार से अधिक लोगों को अजय कपूर ने भाजपा ज्वाइन कराई । इससे पहले 6 पार्षदों समेत अन्य लोगों को भाजपा ज्वाइन करा चुके हैं। अजय कपूर ने बताया कि अब सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि कांग्रेस से शहर को खत्म कर दू्ंगा। आज 1 हजार से ज्यादा लोगों को भाजपा ज्वाइन कराई है। हालांकि दावा करीब 3 हजार का है। कहा कि आगे अभी और ज्वाइनिंग होना बाकी है। कई पूर्व पार्षद समेत वार्डों के कई छोटे-बड़े नेताओं को भी भाजपा ज्वाइन कराई गई। अजय कपूर के भाजपा में आने के बाद लगातार वहां भाजपा मजबूत हो रही है और कांग्रेस कमजोर होती जा रही है। गोविंद नगर विधानसभा में शहर के कुछ बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद हैं, लेकिन किदवई नगर में पूरी तरह कांग्रेस के लिए वैक्यूम बनता जा रहा है। इसको लेकर जिलाध्यक्ष को लेकर नाराजगी भी मानी जा रही है। कांग्रेसियों का भी मानना है कि दक्षिण जिलाध्यक्ष के तौर पर दक्षिण से ही किसी  कांग्रेसी को बनाया जाना चाहिए था। ज्वाइनिंग के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विजय कपूर समेत भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *