
संवाददाता।
कानपुर। नगर में नाला सफाई के टेंडर होने के साथ ही कार्य में घोर लापरवाही भी शुरू हो गई है। आज नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने सीसामऊ नाले का निरीक्षण किया। तलीदार नाला सफाई न कर ऊपर ही सफाई कर दी गई जिस कारण से सैकड़ों बीमारियों का आगमन हो सकता है नगर आयुक्त ने नाले की गहराई की जांच कराई, जिसमें 15 फीट से कम नाला सफाई की गई। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार फर्म श्रीसत्या कंस्ट्रक्शन पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। पोकलैंड मशीन से नाले की सफाई की जा रही है। सीसामऊ नाला की गहराई 15 फीट और चौड़ाई करीब 9 मीटर है। नगर आयुक्त को निरीक्षण में सांई मन्दिर से 12/480 पुलिया होते हुए मकराबर्टगंज तक कार्य सीसामऊ नाले की सफाई में प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही पाई गई। एक माह पूरा होने के बाद भी लापरवाही बरतने के कारण अभी इसकी सफाई संतोषजनक नहीं है। कार्य में लापरवाही बरतने पर जोनल अभियंता कमलेश पटेल, अवर अभियंता बृजेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है । साथ ही सीसामऊ नाले की सफाई एक माह के अंदर पूरा करने के लिए नगर आयुक्त ने कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर आयुक्त ने मुख्य अभियन्ता को ये भी निर्देश दिए कि नाला सफाई के लिए जिन कार्यों में टेंडर स्वीकृत होकर कार्यादेश जारी हो चुके हैं। उसकी कार्य प्रगति और जिस पर कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। इसकी रिपोर्ट सभी 6 जोनल अभियंताओं से तलब की जाए। जहां कार्य शुरू नहीं हुए हैं, वहाँ जोनल अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जाए।









