
संवाददाता।
कानपुर। नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र में फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। कई किसानों की फसल जलने से नुकसान हुआ है। तकरीबन 20 से 25 बीघा फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की सूचना के बाद खेतों में आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर पहुंचे किसानों ने जैसे – तैसे आग को आगे बढ़ने से रोका। मौके पर सचेंडी थाना पुलिस भी पहुंच गई। सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार दोपहर खेतों में आग लगने से गेंहू की फसल जल गई। आलमपुर गांव के किसानों को जब इसकी सूचना मिली, तब तक का कई खेतों में आग पहुंच चुकी थी। आग लगने का सही कारण नहीं पता चल सका। आग लगने से 20 से 25 बीघा फसल जल गई। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। किसान रामसेवक ने बताया कि जब खेत में आग लगने की सूचना मिली, तो गांव के लोग खेतों की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन तब तक आग तेजी से खेतों में फैल रही थी। जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में फसल जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने से किसान अभिमन्यु यादव, धर्मपाल, रामपाल, शिवपाल, तारा सिंह और सुखवासी यादव की फसल जलने से नुकसान हुआ है।