September 8, 2024

कानपुर। विश्व  शतरंज महासंघ में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व  करने के लिए नगर की क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन और भारतीय शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष को दौरे के लिए चुन लिया गया है। वह अब विश्व शतरंज महासंघ में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के खिलाड़ियों और उनके प्रशंसकों ने खुशी जाहिर की है। अहमदाबाद में आयोजित भारतीय शतरंज संघ की एक बैठक में संजय कपूर को सर्वसम्मति से चुना गया। इसमें संघ से सभी पदाधिकारी मौजूद रहें बैठक में सर्व सम्मति से ये फैसला लिया गया कि उद्योगपति संजय कपूर को 3.7 इंडिया का जोन अध्यक्ष चुना गया। संजय कपूर के अनुसार  विश्व शतरंज महासंघ में विश्व में अपने संचालन के लिए कुल सात जोन बनाए गए हैं। संजय कपूर को इसके साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अब पूरे देश में शतरंज को बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है। इस काम को पूरे तन-मन-धन के साथ पूरा करेंगे। अब वह पूरे देश में भ्रमण कर शतरंज के स्तर को ऊंचाई में ले जाने का कार्य करेंगे। गौरतलब है कि भारत में हुए शतरजं ओलम्पियाड के दौरान पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में ही विश्व में पहली बार ओलिंपिक मशाल का आयोजन हुआ था। इसकी शुरुआत भारत से ही हुई थी। यहीं नहीं अब शतरंज ओलंपियाड जब भी होगा तो मशाल की शुरुआत हमेशा भारत से ही होगी। इसका फैसला स्वीकृत होना भी संजय कपूर की ही देन थी।संजय कपूर की इस उपलब्धि पर अहमदाबाद में ही सभी सदस्यों ने उनका सम्मान फूल-माला से किया। कानपुर में भी उनके प्रशंसकों व परिवार वालें ने हर्ष व्यक्त किया और उनके शहर आने पर जोरदार स्वागत करने की भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *