July 27, 2024

                                                                                                    कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिशन से आबद्ध नेशनल यूथ क्लब द्वारा आयोजित दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये उद्घाटन मैच में आनंदेश्वर पॉलीपैक ने स्पार्क इंटरनेशनल को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना शानदार आगाज किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ कानपुर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव जय बजाज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।कानपुर साउथ मैदान में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्पार्क इंटरनेशनल की टीम 20.1 ओवर में मात्र 67 रनों पर सिमट गयी। टीम से रुद्र सिंह ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। वहीं देवांश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 4 विकेट, अदवै शुक्ला ने 2 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में आनंदेश्वर पॉलीपैक ने 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 68 रन बनाकर जीत हासिल की। जीत में अक्षत अवस्थी ने नाबाद 49 और विराट महेश्वरी ने 11 रन बनाए। देवांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *