July 27, 2024

 कानपुर।  केंद्र, राज्य एवं अन्य वर्गों के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा में संघर्षरत कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के संचालक मंडल की आवश्यक बैठक इनकमटैक्स गजेटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन (ITGOA) के संघकक्ष, आयकर भवन, सिविल लाइन्स, कानपुर में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह (उप आयकर आयुक्त) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

जिसमें सर्वप्रथम गत 14 अप्रैल 2024 को हुई बैठक की स्वीकृति के साथ संस्था के पाँच वर्ष के नवीनीकरण के बाद बाइलाज के लिये लंबित आवश्यक संशोधन हेतु कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसकी शीध्र रिपोर्ट देने हेतु कमेटी के संयोजक प्रदीप कुमार भाटिया के साथ रजनीश गुप्ता एवं सुनील कुमार साहू को भी नामित किया गया। इसके अलावा नियमानुसार आगामी संचालक मंडल के चुनाव के लिए डॉ अरविन्द कुमार सक्सेना को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। इसके अलावा संस्था के संचालक मंडल के कार्यकाल को छह माह तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया तथा विभिन्न पदाधिकारियों ने अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक हितों पर हो रहे कुठाराघात पर सविस्तार चर्चा की गयी। 

अंत में अन्य विषय के अंतर्गत यह भी निर्णय लिया गया कि अधिकारियों एवं कर्मचरियों के अनेक संघो द्वारा प्रमुख माँगों पर हो रहे संघर्ष एवं आंदोलन में पूरा सहयोग देने के अलावा निम्न प्रमुख मुद्दों पर समन्वय समिति भी आमसभा कर आगे विस्तृत रणनीति बनाकर संघर्ष की रूपरेखा तय की जायेगी बैठक में पदाधिकारियों की ओर से निम्नलिखित योजनाओं पर अमल करने के बिन्दुओ पर भी चर्चा की गई जिसमें 

*1- नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।*

*2- सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं उपक्रमों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।*

*3- सभी रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाय तथा सभी संविदा कर्मियों को पूर्ण वेतन पर नियमित और स्थाई नियुक्ति दी जाए।*

*4- मृतक आश्रति के रिक्त पदों के 5प्रतिशत की सीलिंग हटाकर शत प्रतिशत भर्ती की जाए।*

*5- वेतन आयोग के गठन के साथ रोके गये सभी भत्तों को तुरंत बहाल किया जाए और इस पर अमल तत्काल प्रभाव से किया जाए,!

   *इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों में सर्वश्री कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार भाटिया, मंत्री सुनील कुमार साहू, संगठन मंत्री डॉ बी0 डी0 पांडेय, आडीटर पी0 के0 शर्मा, रमाशंकर, अरविन्द द्विवेदी, अनूप मिश्रा, सुरेश सचान, रमाकांत गुप्ता, अरविन्द त्रिवेदी, राजीव निगम, आशीष बाजपेई, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *