September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के सर पदमपत् सिंघानिया ऑडिटोरियम में किया गया। कोरम पूरा होने की जानकारी के बाद अध्यक्ष शरद शेखर श्रीवास्तव ने अपना स्वागत उद्बोधन  प्रस्तुत किया। उन्होंने एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ सदस्यों, सभी समितियों के सभापतियों, सह-सभापतियों तथा आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद प्रशासनिक सचिव आशीष जौहरी ने पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। महामंत्री राहुल चंद्रा ने बीते वर्ष की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे पास किया गया। इस वर्ष 48 नए सदस्य बनाए गए और 6 आजीवन सदस्य बने इनको सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद चुनाव अधिकारी दीपक कपूर द्वारा चुनाव में मतदान की कार्यवाही शुरू की गई। कुल 585 मत पड़े। रविवार देर रात तक चले मतदान के दौरान पदाधिकारियों में केवल उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर चुनाव हुआ। मतगणना में उपाध्यक्ष पद पर 307 मत पाकर अजय अग्रवाल विजयी रहे और महामंत्री पद पर 421 मत पाकर शैलेष शर्मा विजयी रहे। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की मतगणना के बाद वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य अभिनम ओमर, अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार गुप्त, आनंद कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह भल्ला, ज्ञान प्रकाश गुप्त, पद्मेश कुमार बाजपेई, रंजीत सिंह, संजय कुमार गुप्त, सरबजीत सिंह, सूर्यांश अग्रवाल और वैभव गुप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *