July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में आज पहुंचे प्रमुख सचिव समाज कल्याण डा. हरिओम ने कहा कि सीटीएस बस्ती में अवैध कब्जों को जल्द ही हटवाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अपनी बेशकीमती जमीनों को कब्जे में लेगा। मौके पर प्राइवेट संस्थान खोलने के लिए एनओसी देने वालों पर कार्रवाई होगी। बस्ती की पत्रावली प्रमुख सचिव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से तलब की है। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने मंडलीय समीक्षा की। सर्किट हाउस से निकलकर वह कल्याणपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भी गए। वहां पर कंप्यूटर लैब और बन रहे हॉस्टल को देखा। बच्चों से बात करके खाना भी खाया।प्रमुख सचिव ने कहा कि सामूहिक विवाह में नकली पायल व बिछिया देने के लिए कंपनी के साथ ही क्रय समिति भी दोषी है। क्रय समिति पर्यवेक्षण के लिए बनती है। इसलिए छवि इंटरप्राइजेज के साथ ही संबंधित अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए डीएम से बात करूंगा। समाज कल्याण प्रमुख सचिव ने खुद माना कि प्रदेश में सात लाख वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी लापता है। पिछले साल 55 लाख लाभार्थियों के खाते में पेंशन गई थी। इस बार 46 लाख के बैंक खाते में तीन महीने की पेंशन चली गई है। दो लाख के खाते में और जानी है। बचे हुए सात लाख का पता नहीं है। इसलिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। लंबे समय से बंद चल रहे छात्रवृत्ति पोर्टल से हो रही दिक्कत 15 सितंबर से दूर हो जाएगी। प्रमुख सचिव समाज कल्याण डा. हरिओम ने कहा कि 15 सितंबर से पोर्टल शुरू हो जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *