April 26, 2025

आरोपियों ने 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन भी लिया। 

संवाददाता।
कानपुर। नगर में गोल्ड लोन कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से लोगों को 18 करोड़ रुपए का लोन दे दिया। लोन के एवज में आरोपियों ने 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन भी लिया। ग्राहकों की शिकायत के बाद मामले की जानकारी कंपनी अधिकारियों को हुई। अधिकारियों ने चकेरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखनऊ निवासी भूपेंद्र सिंह एक गोल्ड लोन कंपनी के उन्नाव-लखनऊ ब्रांच हेड के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि मण्णपुरम गोल्ड लोन कंपनी के कर्मचारी निखिलेश अस्थाना बिजनेस हेड, आशीष शर्मा कॉर्डिनेटर और आशीष कुमार सेल्स एग्जीक्यूटिव ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर 433 लोगों को 18 करोड़ रुपए का फर्जी लोन दे दिया। इसके एवज में आरोपियों ने उनसे 30-40 प्रतिशत कमीशन भी लिया। लाल बंगला ब्रांच में ग्राहकों ने शिकायत की, जिस पर मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ चकेरी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया की कंपनी अधिकारी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *