July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने वाहन जुलूस निकालकर 12 सूत्रीय मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा है। बाइक जुलूस में कई विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों की इस बाइक रैली में सैकड़ों बाइक शामिल हुईं। 3 किलोमीटर तक बाइक रैली निकालकर सरकार की नीति का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के लिए प्रेषित किया। नगर के हैलट अस्पताल चौराहा स्वरूप नगर से शाम 3:30 बजे वाहन जुलूस निकाला। कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में शामिल कई विभागों के सरकारी कर्मचारी शामिल हुए। इनमें सफाई कर्मचारी, रोडवेज कर्मचारी व शिक्षक बाइक रैली में शामिल हुए। बाइक जुलूस हैलट चौराहे से चुन्नीगंज चौराहे तक निकला गया। वाहन पर सवार कर्मचारी पूरे रास्ते सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मंडल संयोजक संयुक्त शिक्षक मोर्चा अरविंद कुरील ने बताया की सरकार की पेंशन नीति, ट्रांसफर नीति और वेतन विसंगतियां समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। उन्होंने कहा इसके लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *