July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर दिया। चीन द्वारा भारत की भूमि को फिर से अपने नक्शे में दिखाने पर व्यापारी भड़क उठे और उन लोगो ने धरना प्रदर्शन कर दिया। उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के सदस्यों ने मंगलवार को निराला नगर में चीन के झंडे और चीन के राष्ट्रपति के चित्र जलाते हुए, व्यापारियों ने चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों से चीनी सामग्री के बहिष्कार की अपील की। व्यापारियों ने चीन को सामग्री के बहिष्कार से ही चीन की कमर टूटेगी और चीन को सबक मिलेगा। व्यापार मंडल ने चीनी सामग्री के बहिष्कार के लिए हर बाजार में अभियान चलाने की घोषणा की गई । उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।चीन की सरकार ने सोमवार 28 अगस्त को ऑफिशियली एक नया नक्शा जारी किया है, जिसमें उसने भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपने हिस्से में दिखाया है। ये पहली बार नहीं है ,जब चीन ने इस तरह के विस्तारवादी नीति को अंजाम दिया है।इससे पहले इसी साल अप्रैल के महीने में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम को बदलने की मंजूरी दे दी थी। चीन की आर्थिक रूप से कमर तोड़ कर ही चीन को सबक सिखाया जा सकता है।भारत आज चंद्रमा पर खुद के दम पर पहुंच चुका है। हमारा देश चीन जैसों का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है।नगर अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा की भारत सरकार को चीन का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान अभिमन्यु गुप्ता,प्रदीप तिवारी,शकील अहमद,विवेक श्रीवास्तव,काले खान, मो सलमान,चंद्रशेखर सिंह,सरफराज अहमद व्यापारी शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *