July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में जनसंघ पार्टी ने मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी के गंदगी और जलभराव की समस्या दूर कराने की मंडलायुक्त से मांग की। कहा कि नगर में नगर निगम की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मेयर और नगर आयुक्त से शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रहा है। जनसंघ पार्टी के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय महामंत्री मंगलवार दोपहर 2 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर पहले कानपुर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनसंघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश दीक्षित ने कहा की शहर में नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण जनता गंदगी और जल भराव की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा नगर निगम ने नाला नाली खोलने के ठेके उठा दिए, ठेकेदारों को उनका पेमेंट कर दिया, लेकिन नालों की स्थिति नहीं सुधरी और शहर भर में जल भराव हो रहा है। नाली सफाई, नियमित झाड़ू लगाने और कूड़ा उठाने का काम भी ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। जल निकासी की समस्याओं से शहरवासी जूझ रहे हैं। यहां तक जलभराव के कारण शहर में एक व्यक्ति की जान भी चली गई। मच्छर मारने वाली मशीन भी क्षेत्र में नहीं पहुंच रही हैं। कूड़ा कंटेनर की समस्या से शहर वासी परेशान हैं। इसलिए सड़कों पर कूड़ा फैला रहता है। इन सभी समस्याओं को लेकर कानपुर की मेयर से कई बार मुलाकात की गई और समस्या के समाधान की बात कही गई। अधिकारियों की बात की जाए तो नगर आयुक्त से भी सभी समस्याओं को लेकर के निस्तारण के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे शहरवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा इसलिए मंगलवार को मंडलायुक्त से नगर निगम की लापरवाही के मामले में शिकायत की गई है। शहर की समस्याओं का निदान करने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *