May 1, 2025

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में देर रात मौसम की खराबी से हुई मेघ गर्जन से एक गाय पशुबाड़ा से भाग गयी। पुशपालक रात भर खोजता रहा लेकिन गाय  नहीं मिली। शनिवार को जंगल में उस गाय का कटा हुआ शव बरामद हुआ और मांस गायब था। इस पर बजरंग दल ने गौहत्यारों को जल्द पकड़ने के लिए हंगामा काटा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्वालटोली क्षेत्र के रहने वाले श्याम नारायण ने बताया कि शुक्रवार की देर रात अचानक मौसम बदल गया। मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने लगी और इसी दौरान मेरी गाय रस्सी तोड़कर भाग गई। रात भर गाय को खोजता रहा लेकिन गाय नहीं मिल सकी। शनिवार को लाल इमली मछली बाजार के पास जंगल में गाय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में स्थानीय लोगों ने देखा। जानकारी पर वहां पहुंचा तो देखा कि मेरी ही गाय है और उसको काटा गया है। गोहत्यारे गाय का मांस भी ले गये हैं। गाय की हत्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया और गाय की हत्या पर जिला संयोजक कृष्णा तिवारी के साथ दर्जनों बजरंग दल  कार्यकर्ता पहुंच गये और हंगामा काटा। गाय काटने के मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, एडिशनल सीपी हरीश चन्दर, डीसीपी सेंट्रल आर एस गौतम, एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार सहित थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और विधिवत उसका अंतिम संस्कार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही गोहत्यारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *