
संवाददाता।
कानपुर। नगर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के घनी आबादी में एक मकान में आग लग गई। मकान में सिलेंडर में आग लगने से लोग भागने लगे। इसके बाद फायर विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। सिलेंडर में लगी आग को बड़ी ही सूझबूझ के साथ बुझाया गया। फायर कर्मियों की मुस्तैदी से कम समय में ही आग पर काबू पा लिया गया। जिससे कोई भी जनहानि नहीं हुई है। नगर के एफएम कॉलोनी में मकान के अंदर सिलेंडर में आग लगने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। घनी आबादी में जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो लोग घर से निकल कर भागने लगे। लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। मौके पर कर्नलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। त्वरित कार्य करते हुए दमकल कर्मियों ने कॉलोनी के अंदर प्रवेश कर सिलेंडर में लगी आग को बड़ी ही मुस्तैदी के साथ कम समय में बुझा दिया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया की मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि कॉलोनी में आग लग गई है। फायर कर्मियों ने सिलेंडर में लगी आपको बुझा दिया और सिलेंडर को मकान से बाहर कर दिया। घनी आबादी में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन फायर कर्मियों की मुस्तैदी से हादसे को टाला गया। कोई भी जन-हानि नहीं हुई है।प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया की कॉलोनी में जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो सिलेंडर में आग लगने की बात सामने आने पर कोई भी अंदर नहीं गया। जब फायर कर्मी आए तो उन्होंने ऊपर प्रवेश कर सूझबूझ के साथ आग बुझा दी और सिलेंडर को बाहर कर दिया।