
संवाददाता।
कानपुर। नगर में कार से स्टंट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 दिन पूर्व कार से स्टंट करने वाले इन युवकों ने सड़क पर अफरा तफरी मचा दी थी , जिससे लोग भागने लगे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीम में बनाई थी। सीसीटीवी फुटेज में स्टंट कर रहे है कार सवारो ने एक ई रिक्शा में टक्कर भी मारी थी, जिसमें ई रिक्शा चालक घायल हो गया था। ई-रिक्शा में बैठी सवारियों ने जैसे तैसे कूद कर जान बचाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों गिरफ्तार किया है। स्टंट में प्रयोग में लाई गई 5 कारें भी बरामद कर ली है। 28 फरवरी यानी बुधवार को देर रात चमनगंज इलाके में कार सवार स्टंटबाजों ने उत्पात मचा दिया। रात में कर से स्टंट करते हुए सड़क पर तेजी से कार दौड़ाई जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे। स्टंट कर रहे इन कार सवारों ने एक ई रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। ई रिक्शा में बैठे लोग जैसे तैसे कूद कर भागे। लेकिन ई रिक्शा चालक घायल हो गया था। पूरे मामले की सूचना जब पुलिस को लगी तो एक सीसीटीवी सामने आया। सीसीटीवी में पूरी घटना दिखाई दी। जिसमें ई रिक्शा में टक्कर लगने के बाद कार सवार भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर स्टंटबाजों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम बनाई। इसमें नजीराबाद थाना, सीसामऊ थाना ,बजरिया थाना और चमनगंज थाना पुलिस लगाई गई थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चार स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर लिया। स्टंट में प्रयोग में लाई गई 5 कारों को भी बरामद कर लिया गया है। डीसीपी सेंट्रल आर के गौतम ने बताया की स्टंटबाजो के खिलाफ चमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही घायल ई रिक्शा चालक की तहरीर पर मुकदमा चमनगंज में दर्ज किया गया , जिसमें कार्यवाई करते हुए 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।