October 20, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में अब नए सत्र 2024-25 में नई ब्रांच कंप्यूटर साइंस में प्रवेश मिलेगा। आगामी सत्र में कंप्यूटर साइंस नई ब्रांच के रूप में संस्थान में स्थापित होगा। इसको लेकर पूरी तैयारी संस्थान ने अपने स्तर पर कर ली है। 110 साल के इतिहास में संस्थान को पहली बार किसी अन्य ब्रांच को शुरू करने की अनुमति मिली है। नई ब्रांच को शुरू करने के लिए संस्थान को एकेटीयू और शासन से एनओसी और एआईसीटीई से मंजूरी मिल गई है। पहले सत्र में 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसकी जानकारी जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से दी जाएगी। सूटरगंज स्थित उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना अंग्रेजों ने वर्ष 1914 में की थी। वर्तमान में संस्थान ऑटोनोमस है और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध है। संस्थान में टेक्सटाइल के चार कोर्स टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल केमिस्ट्री, मैनमेड फाइबर टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के संचालित हो रहे हैं। इस संस्थान में पहले के समय में दाखिला लेने के लिए लोगों में काफी रुचि देखने को मिलती था। वर्ष 2020 तक संस्थान की कुल 200 सीटों पर 190 से 195 दाखिले होते थे। वर्ष 2021 में दाखिले का प्रारूप बदला तो दाखिले की संख्या में बड़ा अंतर देखने को मिला। जेईई के अंकों के आधार पर दा​खिला होने लगा। 2021 में संस्थान में सिर्फ 55 दाखिले हुए। इस साल स्थिति और खराब है। 2022 में 29 और 2023 में 35 दाखिले हुए। लगातार दा​खिलों की ​खराब ​​स्थिति को देखते प्रमुख सचिव तकनीक ​शिक्षा एम देवराज ने संस्थान को नए कोर्स संचालित करने को कहा। मीडिया प्रभारी प्रो. जेपी सिंह ने कहा कि संस्थान में 2024-25 सत्र में कंप्यूटर साइंस का कोर्स लागू करने की तैयारी कर ली है। कंप्यूटर साइंस की बढ़ती मांग को देखते हुए शुरुआत इसी कोर्स के साथ की गई है। रिस्पांस मिलने के बाद धीरे धीरे अन्य ब्रांच भी शुरू की जाएंगी। ​60 सीटों पर प्रवेश देने की तैयारी है। शासन से एनओसी मिल गई है। एआईसीटीई ने भी अप्रूवल दे दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News