
संवाददाता
कानपुर। बारिश होने के बाद आज शहर में सुबह से बादल छाए रहे। लेकिन हवा के रुके होने की वजह से उमस बरकरार रही। बीच बीच में रुक रुक कर धीमी बारिश होती रही ।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि फिलहाल उमस भरी गर्मी बनी रहेगी लेकिन बारिश के चलते राहत मिलेगी। आज सुबह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।
मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शहर में 6.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण बुधवार सुबह से ही मौसम बेहद खुशनुमा रहा। वहीं मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक रूक-रूककर बारिश की संभावना जताई है।
सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में 5 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की भी स्थिति बन सकती है। हालांकि बारिश बंद रहने पर उमस वाली गर्मी बनी रहेगी।






