April 19, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  शहर में शनिवार को बिजली विभाग की ओर से मरम्मत के काम के चलते 18 इलाकों में शटडाउन लिया गया । केस्को के अनुसार 11 केवी रिकंडक्टरिंग और बिजली लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई का काम किया गया।
इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही । इस दौरान करीब 50 कर्मचारी फील्ड पर काम में जुटे रहे।
सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक  घंटाघर, मंजूश्री, टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में आपूर्ति बंद रही ।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक  गंगापुर कॉलोनी, गोपाल नगर, के  ब्लॉक मछरिया, एस ब्लॉक, बजरंग चौराहा, सैनिक चौराहा में बिजली कटौती हुई ।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक  विकास नगर, अवधपुरी, मदारपुर, मोर बिल्डिंग और आसपास के इलाके की आपूर्ति प्रभावित हुई।
दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक  बिठूर चुंगी, लवकुश नगर, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर, पैगूपुर में बिजली नहीँ रही ।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विजयनगर क्षेत्र में शटडाउन लिया गया ।
केस्को विभाग ने सूचित किया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई ।