February 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।
वाराणसी से इंदौर जा रही काशी महाकाल एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। भीमसेन रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच पर पत्थर फेंके, जिससे खिड़की का कांच टूट गया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और टूटे कांच का वीडियो जारी किया गया।
गाड़ी संख्या 20415 काशी महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी से इंदौर जा रही थी। ट्रेन के गोविंदपुरी स्टेशन से रवाना होने के बाद भीमसेन के पास यह घटना हुई। 

सूचना पर कोच अटेंडेंट ने कांच हटवाया। जीआरपी भीमसेन थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश  की जा रही है। 

Related News