January 21, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव में राहुल वर्मा की पेड़ से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। राहुल पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।।
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि बीते शुक्रवार को राहुल बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने जंगल गए थे। वह गूलर के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए। इस हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिजनों के अनुसार, राहुल अविवाहित थे और बकरी पालन करके अपना जीवन यापन करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। 

Related News