
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर के महिपालपुर गांव में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ग्राम प्रधान आशुतोष कटियार ने व्यक्तिगत रूप से कंबल बांटे।
यह कंबल वितरण कार्यक्रम महिपालपुर ग्राम सभा के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को सर्दी से राहत पहुंचाना था।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशुतोष कटियार के साथ अभिनव कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा और पूर्व प्रधान राम सहाय ने भी कंबल वितरण में सहयोग किया।
कंबल पाकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।






