April 30, 2026

संवाददाता
कानपुर।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ यह अभियान चलाया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, बैंकों, पेट्रोल पंपों और धार्मिक स्थलों जैसे संवेदनशील स्थानों का दौरा किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने आम जनता से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें सतर्क रहने तथा पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
यह अभियान आगामी त्योहारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है। 

Related News