April 30, 2026

संवाददाता
कानपुर।
थाना ककवन पुलिस ने क्षेत्र में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से बचाना है।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के विभिन्न उपाय बताए। 

थानाध्यक्ष ककवन ने जानकारी दी कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।
जागरूकता के लिए बाजार, स्कूलों और ग्राम सभाओं में विशेष गोष्ठियां आयोजित की गईं। इन गोष्ठियों में नागरिकों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और अपनी बैंक डिटेल्स या ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।
पुलिस टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की। 

Related News