March 12, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  साढ़ थाना क्षेत्र के उदयीपुर निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ बुली की बेरीखेड़ा गांव स्थित खेतों में पानी भरे एक गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। यह घटना उदयीपुर से करीब एक किलोमीटर दूर हुई। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र यादव अपने नजदीकी गांव बेरीखेड़ा में अपने खेत देखने गए थे। बताया जाता है कि वे गड्ढे में फंसी अपनी भैंस को निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी वे स्वयं गड्ढे में डूब गए।
सीएचसी से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। उनकी पत्नी माधुरी और दो पुत्रो का इस घटना के बाद से बुरा हाल है।