March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर। गुरुवार को हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया है, पिछले दिनो उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया था। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत जबकि न्यूनतम 70 प्रतिशत रही। हवा की गति 7 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी रही। 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 और 20 सितम्बर को कानपुर मंडल में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
दिन में बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है, जबकि हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि हालांकि, धूप निकलने से उमस और हीट इंडेक्स में वृद्धि बनी रहेगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन आगे उमस भरी गर्मी परेशान करती रहेगी।