—सब्जी न बनाने पर हुआ था दंपत्ति के बीच विवाद ।

संवाददाता
कानपुर। सेनपश्चिम पारा क्षेत्र में पत्नी को सब्जी बनाने के लिए पति ने डांटा तो उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पति सोकर उठा तो शव फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पति ने सोलह श्रृंगार कर पत्नी को अंतिम विदाई दी, इस दौरान पति बिलखते हुए बोला कि अंदाजा नही था कि इतनी सी बात पर पत्नी नाराज हो जाएगी।
सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के तौधकपुर निवासी विपिन कुमार मिश्रा ने 13 साल पहले भारती देवी सैनी से लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे बेटी कनक और बेटा श्लोक है। भारती देवी के भाई अरविंद ने बताया कि सब्जी न बनाने को लेकर विपिन ने भारती को डांट दिया, जिससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।
सुबह सोकर उठे पति ने शव फंदे पर लटकता देख पुलिस को जानकारी दी।
सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।






