
संवाददाता
कानपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता और जमीनों के कब्जेदार अखिलेश दुबे सिंडिकेट से जुड़े लगभग आधा दर्जन पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही कर दी है। कमिश्नर ने चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं, अखिलेश दुबे सिंडीकेट से जुड़े होने के आरोपी में बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा और सपा नेता को जूते से मारने के आरोप में पनकी थानेदार मानवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया। इसके साथ ही अन्य चार इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।कर्नलगंज थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव को बर्रा थाना प्रभारी, जन शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत कुमार को कर्नलगंज थाना प्रभारी, काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया को पनकी थाना प्रभारी और पुलिस कमिश्नर के पीआरओ राजेश कुमार शर्मा को काकादेव थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि बर्रा थाना प्रभारी रहे नीरज ओझा और पनकी थानेदार रहे मानवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन कमांडो यूनिट का प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा नेता रवि सतीजा ने अखिलेश दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भिजवाया है। रवि सतीजा ने आरोप लगाया था कि बर्रा थाना प्रभारी ने दुबे सिंडीकेट के इशारे पर उनके मामले में झूठी रिपोर्ट लगाई थी।
इसी तरह पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह पर सपा नेता को थाने में जूते से मारने का आरोप था। सपा नेता के मामले को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर उठाया था। इसके बाद पनकी थानेदार के खिलाफ एक्शन हुआ है।






