
संवाददाता
कानपुर। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के कारण एक तरफ सड़कों पर फैला कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत बना गया है, तो वहीं अब दूसरे दिन शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही आसमान पर तेज धूप छाई हुई थी, हालांकि बीच-बीच बादलों की आवाजाही से कुछ देर के लिए धूप से राहत मिल जाती थी। अभी इस तरह की मौसम दो दिन तक और बने रहने की संभावना हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण करीब 4 डिग्री तक पारा नीचे आया हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि 4.4 डिग्री कम दर्ज हुआ हैं। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 26.0 रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता न्यूनतम 95 प्रतिशत तक रही।
डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि हवा की औसत गति 10.6 किमी प्रति घंटा के हिसाब से दक्षिण से पूर्व दिशा की ओर चली है। कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 अगस्त तक तेज हवाओं, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा रहने की संभावना है।






