
संवाददाता
कानपुर। आज राजकीय आईटीआई पांडु नगर में टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ और पंतनगर प्लांट के लिए अभ्यर्थीयों का साक्षात्कार किया। जिसमें लगभग 146 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा स्क्रीनिंग के उपरांत साक्षात्कार के लिए 135 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। साक्षात्कार द्वारा लखनऊ प्लांट के लिए 65 का चयन अप्रेंटिसशिप हेतु व 26 का चयन किया। जॉब टैम्परेरी वर्कमैन हेतु व पंतनगर प्लांट के लिए अप्रेंटिस हेतु 15 व जॉब हेतु 10 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।
इस प्रकार कुल 116 का चयन जॉब व अप्रेंटिसशिप हेतु किया गया किया गया । चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 13480 रुपए प्रति माह अप्रेंटिसशिप में स्टाइपेंड व टैम्परेरी वर्कमैन को लगभग 14827 रुपए सैलरी व अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, शू, पीपीई किट, अटेंडेंस अवार्ड आदि सुविधाएं अलग से मिलेगी।
नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित व प्लेसमेंट प्रभारी विवेक शुक्ला मौजूद रहे।
साथ ही प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल द्वारा जानकारी दी गई कि 19 अगस्त 2025 को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड हमीरपुर सिर्फ महिला अभ्यर्थियों को परमानेंट रोज़गार देने हेतु प्रतिभाग करेगी जिसमें इंस्ट्रूमेंट्स मैकेनिक, मशीनिस्ट , इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आई टी आई उत्तीर्ण केवल महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकती हैं।
अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर कानपुर में सी ओ ई भवन स्थित प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल में प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित व विवेक शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं।






