
संवाददाता
कानपुर। बर्रा-8 हाईवे बसंत पेट्रोल पंप से आनंद साउथ सिटी तक 2 किलो मीटर लंबी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2021 में इस सड़क का शिलान्यास किया था। लेकिन ये सड़क तीन साल में टूट गई। अब यहां गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़क से गुजरते समय रोज कई लोग गिरते रहते हैं लेकिन किसी का इस पर ध्यान नहीं है।
राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत राम गोपाल चौराहे से आनंद साउथ सिटी तक के मार्ग की मरम्मत कराई गई थी। ये मार्ग करीब 1 किलो मीटर का है।
26 फरवरी 2021 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय ने इस सड़क का शिलान्यास किया था। महज 1 साल के अंदर ही सड़क खराब होनी शुरू हो गई थी। आज यहां कि ऐसी स्थिति है कि हर कदम पर मौत मंडराती है। लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं तो उनको उतनी देर डर मंडराता रहता हैं।
राम गोपाल चौराहे से हाईवे की तरफ का रास्ता भी करीब करीब 1 किलो मीटर का हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि ये सड़क करीब 3 साल पहले बनी थी, लेकिन पहली ही बरसात में इसके हाल खराब होने लगे थे।
यहां के निवासियों ने बताया कि ये पूरी रोड करीब 3 साल पहले बनी थी। इसके बाद धीरे-धीरे रोड खराब होनी शुरू हुई। आज यहां पर हर कदम पर गड्ढा देखने को मिलते हैं। बरसात में सुबह-सुबह जब लोग ड्यूटी जाते है तो बहुत प्रॉब्लम होती हैं। सभासद ने इस रोड को बनवाया था, लेकिन पता नहीं क्यों इतनी जल्दी सड़क खराब हो जाती हैं। क्षेत्र की जनता बरसात में काफी परेशान रहती हैं।
ये मार्ग जरूर 2 किलो मीटर लंबा है, लेकिन राम गोपाल चौराहे से और आनंद साउथ सिटी की तरफ जाने वाले करीब 1 किलो मीटर का हाल तो बहुत ही ज्यादा खराब हैं।
क्षेत्रीय पार्षद अर्पित यादव ने कहा ये मार्ग बहुत खराब है। इसका कुछ क्षेत्र हमारे हिस्से में भी आता हैं। यहां का जितना क्षेत्र नगर निगम में आता है उसको लेकर हमने लिखा पढ़ी की हैं। नगर निगम द्वारा उसमें कार्य भी कराया गया था।
जो दूसरी पट्टी वाला हिस्सा है उसमें अत्यधिक मात्रा में गड्ढे हो गए हैं। उसमें भी कुछ दिन पहले डस्ट और गिट्टी डलवाई गई थी।