August 4, 2025

संवाददाता

कानपुर।  बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज बारिश होने के आसार है। पूरा दिन रुक-रुक कर अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा होती रहेगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।
पिछले कई दिनों से दिन में हल्की फुल्की बारिश अलग-अलग जगहों पर रिकॉर्ड की जा रही हैं, तो बीच-बीच में तेज धूप भी आ जाती है।
मॉनसून टर्फ लाइन आज भी अपनी सामान्य स्थिति में राजस्थान के श्री गंगानगर, हरियाणा के रोहतक, उत्तर प्रदेश के बांदा और बिहार के रांची से होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जा रही है।
इसलिए मौसम आज भी अच्छा रहने वाला है। आसमान पर बादलों की आवाजाही के बीच काले घने बादल आसमान पर छा जाएंगे और वर्षा होगी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज करी गई है। न्यूनतम आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज हुई। हवा की औसत गति 5.7 किमी प्रति घंटा दक्षिण से पूर्व की ओर हैं। शुक्रवार को 6.7 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई हैं।
प्रो. पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 3 दिनों मे हल्के बादल रहने के कारण 4 अगस्त तक तेज हवाओं, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।