
संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। यह घटना तब हुई जब पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर गए थे। 14 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी।
पड़ोस में रहने वाला युवक विजय उर्फ कर्मा घर में घुस आया। उसने लड़की का मुंह दबा दिया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने दुष्कर्म की नीयत से पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह लड़की का मुंह खुला और वह चीखी। ग्रामीणों के आने के डर से आरोपी भाग निकला। भागते समय उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जब वे घर लौटे तो डरी-सहमी बेटी ने पूरी घटना बताई।
थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।