June 20, 2026

संवाददाता
कानपुर।
एसजीएसटी टीम ने गांधीग्राम में चोरी-छिपे चल रहे गोदाम पर छापा मारकर लाखों रुपए की कर चोरी पकड़ी। जानकारी के मुताबिक, सचल दल सहायक आयुक्त हेमंत पंकज को सूचना मिली कि झारखंड के नंबर के वाहन से स्टील के पाइप लाए गए हैं। छापेमारी में यहां दस्तावेज के अनुसार 35 में केवल 7 टन माल ही उतरना था।
फर्जीवाड़ा उजागर होने पर 2.71 लाख की पेनाल्टी वसूली गई। इसके आधार पर विशेष अनुसंधान शाखा ने अनियमितता के आधार पर गोदाम में छापा मारा। संबंधित पक्ष गोदाम के पंजीकरण के कागजात नहीं दिखा सके।
जांच टीम ने 100 टन आयरन स्टील पाइप और कई पर्चे सीज किए गए है। बरामद माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। अपर आयुक्त ग्रेड 1 आरएस विद्यार्थी, ग्रेड 2 कुमार आनंद और संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार गौतम की देखरेख में छापे की यह कार्रवाई की गई। 

Related News