July 31, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से कानपुर में चली सर्द हवाओं ने सुबह और रात के साथ दिन में भी बड़ी राहत दी। शनिवार को तापमान जहां 35.8 डिग्री था। वहीं बीते 24 घंटे से तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। सुबह के समय सर्दी का हल्का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के न आने से तेजी से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। आज मौसम की बात करें तो दिन में कड़ी धूप के चलते गर्माहट रहेगी। हालांकि सुबह और रात को राहत रहेगी। धूल भरी तेज हवाएं 7 से 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 
हवा की रफ्तार औसतन 11 किमी प्रति घंटा रही। हवा न सिर्फ तेज थी बल्कि हल्की सर्द भी थी। इस कारण इसने सुबह सर्दी का एहसास भी कराया। हवा की रफ्तार दिन भर एक समान बनी रही। जहाँ दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा भी 20 डिग्री से गिरकर 16.4 डिग्री हो गया। ये सामान्य से 0.8 डिग्री कम दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक फिलहाल नया विक्षोभ आता नहीं दिख रहा है। इस कारण मौसम में गर्माहट बढ़ने की संभावना है। धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। 38-40 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने में 24-48 घंटे लग सकते हैं बशर्ते कोई नया विक्षोभ नहीं  आए।